वन मित्र गड्ढे खोदकर पेड़ लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण भी करें : मुख्यमंत्री

@ करनाल हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने करनाल में आयोजित 75वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के उद्देश्य से दो महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें वन मित्र और एक पेड़ मां के नाम योजना शामिल है।
वन मित्र गड्ढे खोदकर पेड़ लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण भी करेंगे। इस कार्य के लिए उन्हें प्रति पेड़ के हिसाब से सरकार द्वारा 20 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत लोगों द्वारा लगाए गए पेड़ों को संरक्षण के लिए वन मित्रों को सौंपा जाएगा। इस काम के लिए सरकार द्वारा वन मित्रों को प्रति पेड़ के हिसाब 10 रुपये दिए जाएंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने करनाल में स्थापित ऑक्सी वन का उदघाटन किया। 40 हेक्टयेटर क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे इस ऑक्सी वन का 5 जून 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिलान्यास किया था। इस ऑक्सी वन में 9 प्रकार के वन विकसित किए जा रहे हैं।
ऑक्सी वन में 10 हजार पेड़ पहले लगाए गए थे और आज विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, छात्रों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक साथ 20 हजार और पौधे लगाए गए। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित 9 पुस्तकों का विमोचन भी किया।

One thought on “वन मित्र गड्ढे खोदकर पेड़ लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण भी करें : मुख्यमंत्री

  1. Excellent post. I was checking constantly this blog and I’m impressed!

    Very useful information specifically the last part 🙂 I care for
    such info much. I was looking for this particular info for
    a long time. Thank you and good luck.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...