@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
गर्मी का मौसम शूरु होते ही वनो में आगजनी की घटना देखने को मिलती है। जो कि एक गंभीर चिंता का बिषय बनता जा रहा है वनो को आग से बचाने की जिम्मेदारी सभी आम नागरिक की है कि वे आगजनी की घटना में वन विभाग का सहयोग करे इसके लिए वन विभाग जागरुकता अभियान के साथ विभागीय कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर रही है।

इसी के तहत अपर प्रमुख वन संरक्षक ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन के मटियाली रेंज के क्रू स्टेशन तथा हरेला वन का निरीक्षण किया तथा फायर वाचरो से वनाग्नि रोकथाम व फायर ड्रिल के कार्य के बावत में जानकारी ली।
अपर प्रमुख वन संरक्षक नरेश कुमार ने सभी वन अधिकारियों, रेंज अधिकारियों और और वनकर्मियो को वनाग्नी प्रबंधन की तैयारियो की जानकारी साझा की और सभी को निर्देश दिया कि वनाग्नि नियन्त्रण मे त्वरित कार्यवाही के साथ आमजनो और जनप्रतिनिधियो का फोन नंबर भी उपलब्ध कराये ताकि वनाग्नि पर शीघ्र नियन्त्रण किया जा सके। उन्होने कहा वनाग्नि की दृष्टि से अति संवेदनशील वन क्षेत्रों में आवश्यक अग्निशमन यन्त्रों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय तथा वनाग्नि काल में अतरिक्त सावधानि बरतने तथा टीम के रुप में कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन स्पर्श काला, प्रभागीय वन अधिकारी कोटद्वार वन प्रभाग आकाश गंगवार, उपप्रभागीय वनाअधिकारी भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन प्रशांत हिन्दवाण, कोटद्वार वन प्रभाग के रजत कपिल, वन क्षेत्र अधिकारी मटियाली रेंज विशन दत्त जोशी सहित मटियाली रेंज के सभी स्टाफ और फायर वाचर मौजूद रहे।
