@ नई दिल्ली :-
एशिया के सबसे बड़े एयर शो और दुनिया की प्रमुख विमानन और रक्षा प्रदर्शनियों में से एक, 16वां एयरो इंडिया, 8 से 12 फरवरी, 2027 तक बेंगलुरु स्थित येलाहांका वायु सेना स्टेशन में आयोजित होगा। रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के इस आयोजन में वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा उत्पाद से जुड़ी अग्रणी कंपनियां, नीति निर्माता, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, नवोन्मेषक, उद्योग हितधारक और रक्षा बलों के अधिकारी शामिल होंगे।
प्रदर्शनी में स्थान के लिए www.aeroindia.gov.in पर आज 3 सितंबर, 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण और बुकिंग आरंभ

एयरो इंडिया प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन है जो एयरोस्पेस, रक्षा विनिर्माण, उभरती प्रौद्योगिकियों और नवाचार में देश की बढ़ती क्षमता प्रदर्शित करता है। यह व्यापारिक संबंधों, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रणनीतिक संवाद का विशिष्ट अवसर प्रदान करने के साथ ही भारत के बढ़ते रक्षा औद्योगिक पारितंत्र और वैश्विक एयरोस्पेस तथा रक्षा क्षेत्र में उसकी बढ़ती भूमिका दर्शाता है।
पांच दिनों के इस आयोजन में व्यापक प्रदर्शनी और कई व्यावसायिक एवं रणनीतिक गतिविधियां शामिल होंगी, जो उद्योग जगत को व्यावसायिक बातचीत, सरकार और उद्योग के बीच समन्वय, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और सहयोग के अवसर प्रदान करेंगी। इस आयोजन में भारतीय वायु सेना और अंतर्राष्ट्रीय विमानन टीमों का शानदार हवाई प्रदर्शन भी होगा जिससे लोग उन्नत विमानन क्षमता प्रत्यक्ष तौर पर देख सकेंगे।
एयरो इंडिया 2027 के लिए एक समर्पित वेब-आधारित पोर्टल तैयार किया गया है ताकि प्रदर्शनी में अपने उत्पाद के साथ भाग लेने वाले प्रदर्शकों और लोगों की सुगम भागीदारी सुनिश्चित हो और उन्हें व्यापक सेवाएं प्रदान की जा सकें। प्रदर्शनी में स्थान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और बुकिंग www.aeroindia.gov.in पर की जा सकेंगी, जो 3 सितंबर, 2026 से शुरू हो रही है।
एयरो इंडिया 2027 से भारत के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को गति मिलने और वैश्विक रक्षा तथा विमानन आपूर्ति श्रृंखला में भरोसेमंद भागीदार के रूप में स्थिति सुदृढ़ होने की संभावना है। इस आयोजन से लघु एवं मध्यम उद्यमों और स्टार्टअप सहित भारतीय रक्षा उद्योगों की अधिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह आयोजन साझेदारी, निवेश, निर्यात और प्रौद्योगिकी सहयोग के नए अवसर प्रदान करेगा।

Love the variety of bonuses they offer here. It keeps the gameplay exciting and rewarding. phspintimeph is definitely a hidden gem!