@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों की Good Practices को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावी कार्यों को और मजबूत करने तथा उनके बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जेलों में संचालित शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेलों में बंदियों को शिक्षा और रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने से उनके पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में लौटने के अवसर बढ़ेंगे।
बैठक में पौधरोपण अभियान की जियो-टैगिंग और टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी 600 स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कम शिक्षित युवाओं का विस्तृत सर्वे कराया जाए और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

Such a fun experience! The promotions they offer are actually fair and the registration process was a breeze. I am loving the vibes here. jilibeecasino