एसवाईएल को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक चर्चा

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एसवाईएल को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक चर्चा हुई। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा की बैठक में सार्थक चर्चा हुई है और पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी यह कहा है कि यह मुद्दा खत्म होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा लंबा समय हो चुका है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस विषय पर सही परिणाम अवश्य निकलेंगे। पंजाब व हरियाणा दोनों भाई हैं और आज भी आपसी प्यार व भाईचारे के साथ एक ही आंगन में रहते हैं।  अगली बैठक में बातचीत से अवश्य ही बेहतर हल निकलेगा और इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।

2 thoughts on “एसवाईएल को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...