38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

राज्य सरकार द्वारा 9 फरवरी को गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इसी अवसर पर सीएम कप–2025 का भी शुभारंभ किया जाएगा।
इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय खेलों में 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही खेलों में भाग लेने वाले कुल 689 खिलाड़ी एवं कोचों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...