अपने ही घर मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मामा-भांजा पुलिस गिरफ्त मे

@ देहरादून उत्तराखंड :-

05 जून 2026 को वादिनी मोनिका गोस्वामी निवासी रेशम माजरी पाल मौहल्ला कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए गयी थी, जब घर वापस आयी तो उनके घर पर अलमारी में रखी ज्वैलरी व नगदी को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया था। वादिनी के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली डोईवाला पर मु.अ.स.- 174/26 धारा 305 (ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप 06 जून 2026 को फतेहपुर टाडां क्षेत्र में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले वादिनी के पुत्र चिराग बोरा तथा वादिनी के भाई अमित नेगी को उक्त घटना में चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त अमित सिंह नेगी ने बताया कि वो वादिनी का सगा भाई है तथा उक्त चोरी में वादिनी का पुत्र चिराग बोरा भी उसके साथ था। अमित सिंह नेगी नशे का आदी है तथा चिराग बोरा को भी आन लाइन गेमिंग/गैम्बलिंग की लत है। इस कारण दोनो ने साथ मिलकर अपने नशे तथा गैम्बलिंग की लत को पूरा करने के लिये उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

दोनों अभियुक्त परिजनों के बद्रीनाथ धाम यात्रा में जाने के दौरान बहाना बनाकर घर पर ही रूक गये तथा रात्रि में उनके द्वारा घर में रखे सोन-चांदी के आभूषण तथा नगदी पर हाथ साफ कर लिया। घटना में प्राप्त नगदी को दोनो ने आपस में बांटते हुए अपने नशे तथा आनलाइन गैम्बलिंग की लत में खर्च कर दिया तथा आज दोनों अभियुक्त घटना मे प्राप्त ज्वैलरी को बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

01- अमित सिंह नेगी पुत्र स्व.गजपाल सिंह नेगी निवासी पाल मौहल्ला, रेशम माजरी, डोईवाला, देहरादून, उम्र-37 वर्ष
02- चिराग बोरा पुत्र दीपक बोरा निवासी पाल मौहल्ला, रेशम माजरी, डोईवाला, देहरादून, उम्र-18 वर्ष

बरामदगी:-

01- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी
02- 2500/- नगद

पुलिस टीम:-

01- उ.नि. आदित्य सैनी चौकी प्रभारी लालतप्पड
02- अ.उ.नि. मनोज कुमार
03- हे.का.राजीव कुमार
04- का. विकास फोर
05- का. गोनी पुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...