70वर्षो से जीवांत है रामलीला की परंपरा, द्वारीखाल के ग्वीन बड़ा में उमडी़ रामभक्तो की भीड़

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

देवभूमी उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र आजकल अध्यात्म के रंगो में समाये हुये हैं। जगह जगह रामलीला का मंचन हो रहा है जिससे हर कोई श्री राम के जयकारे से मन मंदिर में भक्ति की अखंड ज्योति जलाये हुये है। रैवासी तथा प्रवासी रामभक्ति में डूबे है और श्री राम की आलौकिक लीला देखने गाँव पहुँच रहे हैं।

ऐंसी ही क्षेत्र की प्रसिद्ध रामलीला पौड़ी गढ़वाल विकास खंड द्वारीखाल के निकटवर्ती गाँव ग्वीन बड़ा में 70 सालो से अनवरत चली आ रही रामलीला का शुभारंभ हो गया है। प्रथम दिवस पर मुख्य अथिति ग्राम प्रधान रश्मि देवी उनियाल और ग्रामीण पत्रकार कमल उनियाल ने फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्य अथितियों का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भारत सिंह रावत, प्रदीप डोबरियाल, दिनेश डोबरियाल, सुधीर रावत ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि कमल उनियाल ने कहा यहाँ की रामलीला एक मंचन ही नहीं जीवन दर्शन भी है। आज भी लोग दूर दूर से राजभक्ति में लीन होकर तन्यमता से लीन होकर रामलीला मंचन का अदभुद्ध दर्शन करते हैं।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भारत सिंह रावत ने सभी को भगवान राम के आदर्शो पर चलने को कहा और इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए सहयोग का आह्वावान किया। प्रथम दिवस में नारद मोह और श्रवण लीला का मार्मिक मंचन पर दर्शक भाव विभोर हो गये। सभी पात्रो ने अपने अभिनय से रामभक्तो का मन मोह लिया।

2 thoughts on “70वर्षो से जीवांत है रामलीला की परंपरा, द्वारीखाल के ग्वीन बड़ा में उमडी़ रामभक्तो की भीड़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...