बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के अंतर्गत भोजपुर जिले का दौरा किया। उन्होंने जिले को सौगात देते हुए कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुमित सिंह, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा एवं भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, ककिला के Campus Development कार्य का उ‌द्घाटन तथा भ्रमण, 11 के.वी. डेडीकेटेड फीडर, नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेन्द्र, जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच चेक का वितरण तथा जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान भोजपुर जिले के शिवसागर रामगु‌लाम उच्च विद्यालय, हरिगाँव में विद्यालय के असैनिक कार्य, ओपेन जिम, नवनिर्मित खेल मैदान, जीविका ग्राम संगठन भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत तालाब के नवनिर्मित घाट का लोकार्पण तथा अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहनेवाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की। उन्होंने इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, राजस्व विभागों से जुड़े योजनाएं के कार्य प्रगति की समीक्षा गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिये।
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने रोसड़ा एवं शिवाजीनगर अंचल में मत्स्य विकास योजना अंतर्गत मत्स्य पालकों के तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 23 आवेदकों की समस्याएं सुनी एवं इसके निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिला जल एवं स्वच्छता समिति की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक क्रियान्वयन योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...