@ गांधीनगर गुजरात :
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सदाकाल गुजरात कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश आए। इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी भेंट की।
इस यात्रा के दौरान गृह राज्य मंत्री एवं अनिवासी गुजराती संभाग हर्ष संघवी भी मुख्यमंत्री के साथ शामिल हुए। अनिवासी गुजराती संभाग प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए हर साल देश भर के अलग-अलग राज्यों में सदाकाल गुजरात कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसी पहल के तहत इस साल का सदाकाल गुजरात कार्यक्रम मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित किया गया।