@ नई दिल्ली :-
भारत मे मंगलवार को सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया और पहली बार इसकी कीमत 1,01,275 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,01,275 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 96670 रुपये था जो दिखाता है कि बीते 24 घंटे में सोने की कीमत में 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 97600 रुपये प्रति 10 ग्राम 20 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 89000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 81000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के 5 जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट्स 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे।
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह फेड रेट कट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बीच मतभेद होना बताया जा रहा है
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह फेड रेट कट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बीच मतभेद होना है। वहीं अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने को माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। सोने का भाव 3480 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है जो सोने का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।
डॉलर में कमजोरी और यूएस-चीन व्यापार युद्ध के कारण अनिश्चितताएं अन्य महत्वपूर्ण कारण हैं जिन्होंने सोने की कीमत को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया है
कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह ने कहा सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर होने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूएस फेड चेयर जेरोम पॉवेल के बीच फेड ब्याज दरों में कटौती को लेकर बढ़ता मतभेद है। इसके अतिरिक्त डॉलर में कमजोरी और यूएस-चीन व्यापार युद्ध के कारण अनिश्चितताएं अन्य महत्वपूर्ण कारण हैं जिन्होंने सोने की कीमत को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
सोने की कीमत ऊपर की ओर बढ़ रही है डॉलर में गिरावट से अन्य करेंसी में सोना सस्ता हो जाएगा जिससे मांग-कीमत में संतुलन बना रहेगा। हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 26 के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3600 डॉलर प्रति औंस को पार कर जाएगी।
