बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार         

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत ‘आपका शहर आपकी बात’ बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘आपका शहर आपकी बात’ जागरूकता रथ का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन-सह-संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार ने ‘आपका शहर आपकी बात’ बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान ‘आपका शहर आपकी बात’ विवरणिका का अवलोकन किया और मोबाइल ऐप से सूचना संग्रहण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं निकायों के अधिकारी आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी प्राथमिकताओं एवं आवश्यकताओं को जानेंगे और विकास योजनाओं को उनके अनुसार प्राथमिकता देंगे। इस पहल से न केवल नगरों की भौतिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ होगा।
👉 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा नालंदा जिला के बिहारशरीफ में उपहार जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में “जीविका दीदी की कैंटीन” एवं महिलाओं को क़ानूनी अधिकारों एवं वांछित सहायता प्रदान करने हेतु “जीविका दीदी अधिकार केंद्र” का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में राजस्व मामलों मेंकार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बताया कि जिला में विगत 1 वर्ष में दाखिल-खारिज के करीब 1.5 लाख आवेदनों को निष्पादित किया गया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दाखिल-खारिज के 75 दिन से अधिक एवं परिमार्जन प्लस के 120 दिन से अधिक अवधि के लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करें। म्यूटेशन अपील वादों के निष्पादन में शिथिलता बरतने के कारण भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना सदर एवं पटना सिटी से स्पष्टीकरण मांगा गया।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, क्षेत्रीय विकास परिषद् दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विकास परिषद् की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गन्ना के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए सभी को सार्थक प्रयास तथा गन्ना किसानों की समस्याओं को तत्परतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं तथा ससमय पूर्ण करें।
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने डॉक्टर अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान में प्राप्त आवेदनों को निष्पादित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के दौरान जनता से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निष्पादन कराना सुनिश्चित करें। आवेदक को लाभ मिले इसे सुनिश्चित करना होगा तभी इस अभियान के उद्देश्यों को प्रतिपूर्ति हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...