@ नई दिल्ली :-
सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय में सायंकाल 1600 बजे से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेजोड़ प्रदर्शन कर बल और देश के लिए पदक बटोरने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल ही में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों, अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता और विश्व वुशु चैंपियनशिप सहित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल आयोजनों में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलताएँ प्राप्त कीं हैं।

इस कार्यक्रम में बल महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बल के वरिष्ठ अधिकारियों और कार्मिकों की उपस्थिति में विशिष्ट प्रतिभा के धनी बल खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समारोह का विशेष आकर्षण बल की केंद्रीय वुशु टीम के आरक्षक अनुज को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए आउट ऑफ़ टर्न, आरक्षक से मुख्य आरक्षक के पद पर प्रोन्नत किया जाना रहा। विदित हो कि अनुज ने अप्रैल 2025 में चीन के जियांगयिन में आयोजित 10वें सांडा विश्व कप में रजत पदक जीत कर बल और देश, दोनों को ही गौरवान्वित किया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके असाधारण प्रदर्शन के सम्मान में उन्हें आरक्षक से मुख्य आरक्षक पद पर, आउट ऑफ़ टर्न, प्रोन्नत किया जाना एक दुर्लभ सम्मान है जो बल में लगभग 21वर्षों के बाद दिया गया है। यह असाधारण पुरस्कार, असाधारण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें मान्यता देने के लिए सीमा सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साथ ही यह सभी खेल कर्मियों को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने हेतु सशक्त प्रेरणा भी प्रदान करता है।

निशानेबाजी में, BSF निशानेबाजों की टीम ने, अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता 2024 में पुरुषों के लिए सर्वश्रेष्ठ राइफल ट्रॉफी और महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ राइफल ट्रॉफी के साथ-साथ ओवरऑल महिला चैम्पियनशिप जीतकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने, न केवल बल को गौरवान्वित किया, बल्कि राष्ट्रीय मंचों पर BSF निशानेबाजों द्वारा बनाए गए उत्कृष्टता के उच्च मानकों को भी प्रदर्शित किया।
सीमा सुरक्षा बल की टीम ने हाल ही में अमेरिका के अलबामा में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों में 38 स्वर्ण पदकों सहित कुल 74 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेल आयोजनों में सीमा सुरक्षा बल द्वारा अब तक की सर्वोच्च पदक संख्या है।
इसके अलावा, अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता 2024 में भाग लेने वाले और विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतने वाले कर्मियों को भी उनके समर्पण और उत्कृष्ट खेल की मान्यतस्वरूप नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में न केवल हमारे खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, बल्कि प्रतिभा और कड़ी मेहनत को पहचानने के महत्व पर भी ज़ोर दिया गया। आरक्षक अनुज की पदोन्नति इस बात का उदाहरण है कि कैसे असाधारण प्रदर्शनों को उचित सम्मान दिया जाता है। यह सभी कर्मियों को, और अधिक प्रयास करने, नई ऊँचाइयाँ हासिल करने और वैश्विक खेल मंच पर बल और राष्ट्र के गौरवशाली प्रतिनिधि के रूप में सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।


Searching for trusted roof installation in Lancaster? Roof Installation Pros provides expert services across all roofing styles. Their experienced team guarantees strong, lasting installations that enhance your home’s protection and market value. Excellent service, always on time and within budget.