भारतीय नौसेना का पहला स्वदेशी सर्वेक्षण पोत संध्याक सिंगापुर पहुँचा

@ नई दिल्ली :-

भारतीय नौसेना का पहला स्वदेशी सर्वेक्षण पोत संध्याक, अत्याधुनिक जल सर्वेक्षण क्षमता वाला बड़ा (SVL), सिंगापुर के राष्ट्रीय दिवस – 9 अगस्त 2025 के महत्वपूर्ण अवसर पर तीन दिवसीय यात्रा पर सिंगापुर पहुँचा। यह यात्रा क्षेत्रीय समुद्री सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है और भारतीय नौसेना तथा सिंगापुर की समुद्री एजेंसियों के बीच द्विपक्षीय जल सर्वेक्षण संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह यात्रा भारतीय नौसेना के जल सर्वेक्षण विभाग के ढाँचे के अंतर्गत समुद्री कूटनीति और क्षेत्रीय जल सर्वेक्षण क्षमता निर्माण में भारत के बढ़ते नेतृत्व को भी दर्शाती है।

INS संध्याक को माननीय रक्षा मंत्री की उपस्थिति में फरवरी 2024 में नौसेना में शामिल किया गया। इस जहाज में तटीय और गहरे पानी में सर्वेक्षण करने की पूर्ण क्षमता है और यह हेलीकॉप्टर और अस्पताल के कार्यों के साथ SAR/मानवीय अभियानों में भी सक्षम है।

जहाज की सिंगापुर की पहली यात्रा का उद्देश्य तकनीकी/पेशेवर आदान-प्रदान और निरंतर जल सर्वेक्षण सहायता गतिविधियों को सुगम बनाना है।

यात्रा के दौरान प्रमुख गतिविधियों में सिंगापुर के सहायक मुख्य जल सर्वेक्षणकर्ता श्री गैरी च्यू से मुलाकात और कमांडिंग ऑफिसर द्वारा रॉयल सिंगापुर नेवी (RSN) के 9वें फ्लोटिला के कमांडर कर्नल चौआह मेंग सून से शिष्टाचार भेंट शामिल है।

अन्य गतिविधियों में जहाज पर रॉयल सिंगापुर नौसेना के कर्मियों का दौरा और भारतीय नौसेना की जल सर्वेक्षण क्षमताओं का प्रदर्शन शामिल है। इस यात्रा के एक भाग के रूप में जहाज पर स्कूली बच्चों और भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय (HCI) के परिवारों के लिए एक भ्रमण भी निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...