@ फरीदाबाद हरियाणा :-
केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को फरीदाबाद में एनआईटी-1 मार्केट स्थित 1-2 चौक पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप मिला है।
स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दे।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पौधारोपण को जन आंदोलन बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।

Gần đây mình hay đọc nội dung tại https://fly88.co.com/, thấy cập nhật khá nhanh.