@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर इंनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आर०ओ०बी०) का निरीक्षण किया। उन्होंने बख्तियारपुर इंनियरिंग कॉलेज परिसर में बनाये जाने वाले प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और ते से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एन०एच०- 30 एवं एस०एच०- 106 को जोड़ने वाले इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने से बख्तियारपुर इंनियरिंग कॉलेज के छात्रों एवं प्राध्यापकों के साथ-साथ आमलोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के परिसर में प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन ऑडिटोरियम एवं इनडोर गेम्स, कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य का जायजा लिया और ते से निर्माण कार्य पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिये।

