@ भोपाल मध्यप्रदेश :-
अर्चना प्रकाश न्यास भोपाल द्वारा प्रकाशित लेखक श्रीराम माहेश्वरी की पुस्तक ‘ भक्ति सिद्धि और राम’ का लोकार्पण और कृति चर्चा समारोह 27 अगस्त को होगा।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। वरिष्ठ पत्रकार एवं ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय के संस्थापक संयोजक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी विशिष्ट अतिथि तथा वरिष्ठ साहित्यकार एवं तुलसी मानस भारती के प्रधान संपादक प्रभुदयाल मिश्रा सारस्वत अतिथि होंगे। विश्व संवाद केंद्र में यह आयोजन सुबह 11:00 बजे शुरू होगा।
