हल्द्वानी में उत्तराखंड IDOL, Dance Ke Dhurandhar एवं स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन

@ हल्द्वानी उत्तराखंड :-

सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक चला शानदार कार्यक्रम, कलाकारों और प्रतिभागियों ने बांधा समां हल्द्वानी, 13 सितंबर 2026
हल्द्वानी में रविवार को RS Media एवं Devbhoomi Impact Foundation के संयुक्त तत्वावधान में “उत्तराखंड IDOL Season–2 + Dance Ke Dhurandhar” का भव्य आयोजन किया गया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला। पूरे दिन सभागार में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के साथ ही आयोजकों की ओर से स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया गया। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रदीप राजपूत जी, उत्तराखंड के सुपरस्टार राकेश खानवाल जी एवं राकेश पनेरू जी मौजूद रहे। इनके साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों और गायकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के सुपरस्टार सिंगर नीरज चुफाल ने अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके चर्चित गीत “अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में” और “मधु-मधु है रे सारे पहाड़ा” ने खूब तालियां बटोरीं।

वहीं उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष कुमार की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही। उनके लोकप्रिय “मैं पहाड़न, मेरो ठुमका” पहाड़ी सॉन्ग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।उत्तराखंड IDOL Season–2 के माध्यम से उत्तराखंड की गायन प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया जा रहा है, जबकि Dance Ke Dhurandhar के जरिए डांस प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

आयोजक चंदन सिंह, RS Media एवं Devbhoomi Impact Foundation ने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी संस्था लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी अतिथियों, कलाकारों, प्रतिभागियों, स्वास्थ्य शिविर से जुड़े लोगों, अभिभावकों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। RS Media + Devbhoomi Impact Foundation द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने हल्द्वानी में कला, संस्कृति, प्रतिभा और सामाजिक सेवा का शानदार संगम प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...