@ नई दिल्ली :-
जूनियर पुरुष हॉकी नेशनल चैंपियनशिप जालंधर पंजाब में 23 अगस्त 2025 को संपन्न हुआ। दिल्ली जूनियर्स बॉयज हॉकी टीम ने बी डिवीजन लीग के 4 मैचों में सफलता पूर्वकअगले साल होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में ए डिवीजन के लिए जगह पक्की कर ली है, जिसमे देश की टॉप 12 टीम ही भाग लेती हैं। ये एक बड़ी उपलब्धि दिल्ली जूनियर हॉकी ने हासिल की है।

दिल्ली के पूल में बिहार, बंगाल, असम और उत्तराखंड जैसी देश की जानी मानी टीमें थीं।
दिल्ली हॉकी के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, चारों मैचों में विजय हासिल की, कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा, कप्तान, नैतिक राणा, भानु, प्रयांश, अनिल कुमार, नमन शर्मा, गोलकीपर आशीष, युवराज सिंह अलग दिखाइए दिए और इनका प्रदर्शन सरहनीय रहा।
टीम मैनेजर मशहुद आलम ने बताया कोच सतेंद्र शर्मा और असिस्टेंट कोच दवेश राणा ने खिलाड़ियों के साथ 20 दिनों का कैंप दिल्ली में किया, खिलाड़ियों को तैयार किया।
मैनेजर आलम ने ये भी बताया कि दिल्ली हॉकी एसोसिएशन के अधिकारियों ने बहुत सपोर्ट किया।
पहला मैच 12.08.2025 को असम के विरुद्ध 10-2 के स्कोर से जीता। दूसरा मैच बंगाल से 1-0 से जीता। तीसरा मैच बिहार के विरुद्ध 3-2 से और चौथा मैच 16.08.2025 को उत्तराखंड के विरुद्ध 3-0 से जीत अर्जित की और पूल में सारे मैच जीत कर पूल बी में चैंपियन हुई।

टीम

