मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले में कुल 27 योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया

@ पटना बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1203.81 करोड़ रु॰ लागत की कुल 27 योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया।
इनमें ग्रिड उपकेंद्र, छपरा एवं 132 के॰वी॰ के संचरण लाईन का निर्माण, रिकंडक्टरिंग का कार्य, एकमा-मशरख पथ, एन॰एच॰ 19 के छपरा सेक्शन पथ, एकमा से डुमाईगढ़ पथ, खैरा बिन टोलिया पथ का चौड़ीकरण कार्य तथा एकमा ग्रिड उपकेंद्र, शीतलपुर ग्रिड उपकेंद्र एवं मशरख ग्रिड उपकेंद्र में कुल 5 लाईन ‘बे’ के निर्माण कार्य शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से विद्युत संरचना सुदृढ़ होगी तथा यातायात व्यवस्था और सुगम होगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रतनपुर बिन टोलिया में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, विका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...