बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पटना स्थित होटल मौर्या में शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राज्यों में विकास एवं सुरक्षा पर विचार-विमर्श किए ।
👉 नीतीश कुमार के द्वारा वर्ष 2005 से ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराना रही है। आगामी पाँच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का दायरा बढ़ाकर अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक/युवतियों को भी इसका लाभ मिलेगा। 20–25 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार स्नातकों को भी शामिल किया गया है। इन्हें अधिकतम 2 वर्षों तक ₹1000 प्रतिमाह सहायता मिलेगी। उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुख बनाना है।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किए।इस अवसर पर साधु-संतों व गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पर्षद की ओर से हरित पौधा व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पर्षद अध्यक्ष, सदस्य व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
👉 सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गया वन प्रमंडल ने ब्रह्म वन पार्क में ड्रोन से 1 लाख सीड बॉल गिराने व 1000 पौधे लगाने की पहल की। प्रभात फेरी, चित्रांकन, निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों, ग्रामीणों व जीविका दीदियों ने भाग लिया। वन पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
👉 मुख्य सचिव, बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में “मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप” निर्माण हेतु नक्शा चयन बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
👉 पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में पीएम केन्द्रीय विद्यालय, नेहरू पथ की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। आयुक्त ने विद्यालय निरीक्षण कर अभिभावक-छात्रों से फीडबैक लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सर्वांगीण विकास हेतु सभी से सजग व प्रतिबद्ध रहने की अपील की।
👉 पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)-लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (फेज-2) अंतर्गत “स्वच्छोत्सव” थीम पर आधारित ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) का शुभारंभ किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय से अभियान सफल बनाने का निर्देश दिया गया तथा आमजन से स्वच्छता अपनाने की अपील की गई।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने नगर पंचायत, सरमेरा में प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए मौजा सरमेरा (थाना नं0 82) की 29 डी० भू-खण्ड को नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना को निःशुल्क स्थायी रूप से हस्तांतरित करने की मंजूरी दी है। भूमि सार्वजनिक उपयोग, जल निकाय एवं वन क्षेत्र से मुक्त है। शर्त अनुसार कार्य समाप्ति पर भूमि विभाग को लौटानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...