@ नई दिल्ली :-
भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने 3 नवंबर, 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस में अपनी सार्थक और भावनात्मक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
(3)_20261105183933_bfa436.jpeg)
पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस की गृह मामलों की सचिव कान ओये फोंग और पुलिस आयुक्त रामपरसाद सूरोजीबली, पीएमएसएम से मुलाकात की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पोत का दौरा किया और वहां तैनात चालक दल के सदस्यों से बातचीत की।
अप्रवासी दिवस-2026 के अवसर को ध्यान में रखते इस पोत पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मॉरीशस सरकार के माननीय शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्री डॉ. महेंद्र गंगापरसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, पोत ने 192वें अप्रवासी दिवस के उपलक्ष्य में 2 नवंबर, 2026 को आयोजित हुए कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

पोत के चालक दल ने मॉरीशस तटरक्षक बल के कर्मियों को संयुक्त प्रशिक्षण दिया और हॉस्पिस सेंट जीन डी डियू में आयोजित जनसंपर्क गतिविधि में भाग लिया। मॉरीशस में अपने प्रवास के दौरान आईएनएस तरकश ने सीजीएस वैलिएंट के साथ पासेक्स अभ्यास किया। इसके अलावा, मॉरीशस तटरक्षक बल के साथ मिलकर विशेष आर्थिक क्षेत्र की संयुक्त निगरानी भी की गई, जिसमें डॉर्नियर विमान ने सहयोग प्रदान किया।
आईएनएस तरकश अब अपनी परिचालन तैनाती के अगले चरण के लिए रवाना हो गया है।
इस बंदरगाह यात्रा से दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही समुद्री साझेदारी और सशक्त होते हुए द्विपक्षीय संबंधों की फिर से पुष्टि होती है।
(2)_20261105184009_f0845c.jpeg)
(1)_20261105184020_887f1f.jpeg)
