राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

@ नई दिल्ली :-

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 24 सितंबर, 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत नव पंजीकृत स्वयंसेवकों के लिए ओरियंटेशन सत्र से की गई, जिसमें उन्हें एनएसएस के उद्देश्यों और गतिविधियों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजक डॉ. अजय रावत ने किया। उन्होंने एनएसएस के इतिहास, महत्व, कार्यक्षेत्र एवं ध्येय वाक्य “Not Me, But You” की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद पूर्व स्वयंसेवकों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए, जिनमें एक दिवसीय और सात दिवसीय शिविरों की प्रेरणादायक झलकियाँ शामिल थीं।

डॉ. वसीम अहमद ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के माध्यम से अकादमिक क्षेत्र में मिलने वाले लाभों से अवगत कराया। वहीं, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना नौटियाल ने अब तक आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने एनएसएस को न केवल समाज सेवा का माध्यम, बल्कि व्यक्तित्व विकास का एक प्रभावशाली मंच बताया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. एल. आर. राजवंशी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित किया और कर्तव्यनिष्ठता व सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...