@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
राज्यपाल अशीम कुमार घोष ने पंचकूला में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष और परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।”महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ परिवार एक-दूसरे के पूरक हैं। जहाँ महिलाएँ सशक्त होती हैं, वहाँ परिवार अधिक जागरूक, शिक्षित और संगठित बनता है। और जहाँ परिवार स्वस्थ होता है, वहाँ महिलाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।

