@ नई दिल्ली :-
भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) के जहाज – INS तीर, INS सुजाता, INS शार्दुल और ICGS सारथी, 25 सितंबर 2025 को मोम्बासा, केन्या में बंदरगाह पर पहुँचे। स्क्वाड्रन का केन्या नौसेना, रक्षा सलाहकार और भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये जहाज वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पर हैं, इससे पहले ये सेशेल्स, मॉरीशस, ला रियूनियन और मोज़ाम्बिक का दौरा कर चुके हैं।
बंदरगाह पर पहुँचने के दौरान, दोनों नौसेनाओं के कर्मी संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधियों, समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) और जलयात्रा अभ्यास (PASSEX) सहित कई तरह की व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। इस यात्रा में एक संयुक्त योग सत्र, भारतीय और केन्याई नौसेना बैंड द्वारा एक संयुक्त प्रदर्शन और मोम्बासा में सामुदायिक आउटरीच गतिविधियाँ भी शामिल होंगी।
1TS की यात्रा का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री साझेदारी और सहयोगात्मक प्रयासों को और मज़बूत करना है, तथा महासागर – क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति – की भावना पर ज़ोर देना है।

