@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में हरियाणा दिवस की धूम रही — विद्यार्थियों, कलाकारों और नवाचार प्रदर्शनों ने राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास यात्रा को जीवंत कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने 59 वर्षों में विपन्नता से संपन्नता और बदहाली से खुशहाली की अनगिनत मंज़िलें तय की हैं। आज प्रदेश कृषि, उद्योग, शिक्षा और खेलों में अग्रणी है — हर गांव पक्की सड़कों से जुड़ा है और हरियाणा ऑटोमोबाइल, आईटी और औद्योगिक विकास का केंद्र बन चुका है।
उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी पर्वों — हरियाणा दिवस, गीता महोत्सव और गुरु पर्वों — की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंक्लूसिव ग्रोथ की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
