@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
पौड़ी जिला के द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत देवीखेत में वहुउद्देश्यीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया जिसका उदघाटन यमकेश्वर विधायक रेणु विष्ट ने किया जिसमे विधायक रेणु विष्ट, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष मनोज गुसांई द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

शिविर मे विभिन्न विभागो से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुयी जिसमें अधिकाँश शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया, तथा अन्य शिकायतो को संबधित विभागो को अग्रेषित किया गया ताकि शिकायतो का शीघ्र समाधान हो सके।
शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल लगाकर क्षेत्रीय जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की गयी। सरकार का मुखिया का उद्देश्य यही है कि जनता की समस्याओं का हल उनके द्वार पर ही हो और गाँव के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी अमित सैनी, प्रभारी खंड विकास अधिकारी यशपाल विष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन विष्ट, कुलदीप सिह, प्रधान ऋषि दुदपुडी, दिलवर गुसांई, मोहन सिंह विष्ट, सुन्दर सिह नेगी, रमेश डबराल, प्रकाश डबराल, शशिभूषण कुकरेती ,मनोज बलूनी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री नीरज कंडवाल और रवीन्द्र डबराल ने संयुक्त रुप से किया।

