मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र में भाजपा की शानदार जीत पर बधाई दी

@ मुंबई महाराष्ट्र :-

भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के 29 में से अधिकांश नगर निगमों में बढ़त हासिल करने और शुरुआती रुझानों में बीएमसी में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉल के जरिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमीत साटम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, आदरणीय रविंद्र चव्हाण जी, आपको बहुत-बहुत बधाई। आपके नेतृत्व में पार्टी ने पूरे महाराष्ट्र में उल्लेखनीय जीत हासिल की है। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक और शानदार विजय है। मैं दिल से आपको बधाई देता हूं।

ठाणे में जो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है, उनकी अगुवाई वाली शिवसेना बढ़त बनाए हुए है। वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने ‘मराठी मानूस’ वोटों के एकीकरण के लिए इस चुनाव में साथ आने का फैसला किया था, लेकिन वे बीएमसी चुनावों में मराठी अस्मिता और ठाकरे विरासत के नाम पर जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सके।

इसके बाद उन्होंने अमीत साटम को भी बधाई देते हुए कहा, अमीत, बहुत-बहुत बधाई! आपने बेहतरीन काम किया है। अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपका प्रदर्शन शानदार रहा है और मुझे आप पर गर्व है। आगे भी इसी तरह अच्छे परिणाम की उम्मीद है। इस बीच, राजस्व मंत्री और 29 नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने भी पार्टी की सफलता और महायुति के प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।

बावनकुले ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, विकास का तूफान… विश्वास की अजेय लहर… और जनता की अटूट निष्ठा! महाराष्ट्र के हर कोने से गूंजती आवाज-देवाभाऊ का नेतृत्व ही महाराष्ट्र की नियति है। हर जगह महायुति की प्रचंड बढ़त! ये सिर्फ बढ़त नहीं, बल्कि जनता की धड़कन है- प्रगति, सुशासन और एक सशक्त, विकसित महाराष्ट्र के लिए जोरदार ‘हां’।

उन्होंने आगे लिखा, शांत लेकिन अडिग इच्छाशक्ति, तेज निर्णय क्षमता और अथक परिश्रम- यही हैं हमारे देवेंद्र फडणवीस, देवाभाऊ। उनकी दूरदर्शी सोच ने महाराष्ट्र को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया है- विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, भारी एफडीआई निवेश, रोजगार के नए अवसर-सब कुछ नई ऊंचाइयों पर है। यह विजय यात्रा हर कार्यकर्ता के पसीने, संघर्ष और अटूट समर्पण से गढ़ी गई है।

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने भी एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, मुंबई में अब सिर्फ दो भाई… लाडला भाई और गॉड ब्रदर! इसके जरिए उन्होंने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच हुए पुनर्मिलन और उनके गठबंधन पर निशाना साधा, जो बीएमसी चुनावों में प्रभावी साबित नहीं हो सका।

एक अन्य पोस्ट में देवड़ा ने कहा, बीएमसी के नतीजों ने मुंबई की राजनीति के ‘सोप ओपेरा’ पर विराम लगा दिया है। शहर ने मेलोड्रामा और मसाले की बजाय प्रगति और जवाबदेही को चुना है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है, और पारिवारिक राजनीति सुर्खियां बटोरने में नाकाम रही। देश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी के लिए स्वर्णिम दौर की शुरुआत हो चुकी है।

इस बीच पुणे नगर निगम और पिंपरी-चिंचवड़ में भाजपा ने मजबूत बढ़त बना ली है। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा को टक्कर देने के लिए एनसीपी के दोनों गुटों (अजित पवार और शरद पवार) ने स्थानीय स्तर पर गठबंधन किया था, लेकिन वे फिलहाल पीछे चल रहे हैं।

ठाणे में जो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है, उनकी अगुवाई वाली शिवसेना बढ़त बनाए हुए है। वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने ‘मराठी मानूस’ वोटों के एकीकरण के लिए इस चुनाव में साथ आने का फैसला किया था, लेकिन वे बीएमसी चुनावों में मराठी अस्मिता और ठाकरे विरासत के नाम पर जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सके।

One thought on “मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र में भाजपा की शानदार जीत पर बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...