उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वायरल स्टंट वीडियो पर सख्त कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

@ नई दिल्ली :-

दिल्ली पुलिस के उत्तर-पूर्वी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक खतरनाक रील के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रजा टुडे ” द्वारा इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस की सक्रियता और तेज हो गई, जिसकी आमजन द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।
16 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल चलाते हुए व्यस्त ट्रैफिक के बीच चल रही गाड़ियों के दरवाजे खोलता नजर आ रहा था। यह कृत्य न केवल कानून का खुला उल्लंघन था, बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों की जान को भी गंभीर खतरे में डालने वाला था।
मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस  के थाना न्यू उस्मानपुर में तुरंत एफआईआर दर्ज की गई। FIR नंबर 101/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
SHO इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय तुषार पुनिया निवासी खजूरी खास के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर यह संदेश दिया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मुस्तैदी और पेशेवर कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लालच में ऐसी खतरनाक और गैरकानूनी हरकतें न करें। मामले में आगे की जांच जारी है।

6 thoughts on “उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वायरल स्टंट वीडियो पर सख्त कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

  1. Mass comment blasting: $10 for 100k comments. All from unique blog domains, zero duplicates. I will provide a full report and guarantee Ahrefs picks them up. Email mailto:helloboy1979@gmail.com for payment info.If you received this, you know Ive got the skills.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...