@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
मुख्यमंत्री योगी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने देश में पहली बार गरीबों, अन्नदाता किसानों, महिलाओं और युवाओं को शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा है।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पावन पर्व होली के पूर्व प्राप्त इस उपहार हेतु सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं।

