‘समृद्धि यात्रा’ अंतर्गत सहरसा एवं खगड़िया जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण

@ पटना बिहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की समग्र समृद्धि को गति प्रदान करने एवं राज्य को विकसित राज्यों की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ शुरू हुई ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण के अंतर्गत सहरसा एवं खगड़िया जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहरसा में 286 करोड़ रु॰ की लागत की 70 योजनाओं का उद्घाटन, 90 करोड़ रु॰ की लागत की 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा 136 करोड़ रु॰ की लागत की 35 योजनाओं का कार्यारम्भ किया। यात्रा के दौरान उन्होंने शाहपुर विका सिलाई केंद्र, सहरसा का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण भी किया।
वहीं खगड़िया में 261 करोड़ रु॰ की लागत की 284 योजनाओं का उद्घाटन तथा 43 करोड़ रु॰ की लागत की 35 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिले में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने खगड़िया के नगर सुरक्षा बांध के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सहरसा एवं खगड़िया में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की प्रगति की अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...