@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की लीडरशिप में लखनऊ सुगम यातायात का बेहतरीन केंद्र बना है, सब कुछ है जिसकी लखनऊ वासियों को आशा और आकांक्षा थी। ‘नए उत्तर प्रदेश’ के ‘नए लखनऊ’ की विकास यात्रा को विस्तार देते हुए रक्षा मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण एवं तीसरे तथा चौथे चरण का शिलान्यास हुआ।
इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर के मध्य MoU का भी आदान-प्रदान हुआ। श्रद्धेय अटल के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। इस लोक-कल्याणकारी सौगात के लिए लखनऊ वासियों को हार्दिक बधाई एवं रक्षा मंत्री का हृदय से आभार।

