भारतीय नौसेना के जहाज त्रिकंद ने मॉरीशस के पोर्ट लुइस में अपना प्रवास समाप्त किया

@ नई दिल्ली :-

आईएनएस त्रिकंद ने 13 मार्च 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस में अपना प्रवास समाप्त किया। जहाज ने 12 मार्च 2026 को पोर्ट लुइस के चैंप डी मार्स में आयोजित 58वें मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस परेड में एक मार्चिंग टुकड़ी, नौसेना बैंड और फ्लाई-पास्ट के लिए एक एकीकृत हेलीकॉप्टर के साथ भाग लिया। यह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय युद्धपोतों और विमानों की भागीदारी की परंपरा के अनुरूप है।

बंदरगाह पर प्रवास के दौरान, जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने मॉरीशस के पुलिस आयुक्त रामपरसाद सूरूजेबली (पीएमएसएम) और मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त अनुराग वास्तव से भेंट की। जहाज पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें मॉरीशस के शिक्षा और मानव संसाधन मंत्री डॉ. महेंद्र गंगापरसाद मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में मॉरीशस सरकार के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी उपस्थित थे।

इस जहाज ने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कई पेशेवर वार्ताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सामुदायिक संपर्क गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया। मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कर्मियों के लिए बंदरगाह और समुद्री निगरानी के व्यावहारिक पहलुओं, जिनमें अग्निशमन और क्षति नियंत्रण शामिल हैं, पर प्रशिक्षण सत्र भी जहाज पर आयोजित किए गए। यह जहाज 12 मार्च 2026 को आगंतुकों के लिए खोला गया और इसमें 500 से अधिक आगंतुक आए।

पोर्ट लुइस से प्रस्थान करने पर, आईएनएस त्रिकंद ने सीजीएस वेलिएंट के साथ एक पैसेज एक्सरसाइज (पाससेक्स) और संयुक्त विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) निगरानी की, और उसके बाद अपनी नियोजित परिचालन तैनाती के अगले चरण के लिए आगे बढ़ा।

बंदरगाह पर हुई यह यात्रा दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी की पुष्टि करती है और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करती है, जो भारत के महासागर‘ – क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति – के दृष्टिकोण के अनुरूप है और भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की पुष्टि करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...