@ पटेलनगर देहरादून उत्तराखंड :-
वादिनी निवासी आजाद काँलोनी पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी की अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो. असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद काँलोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम गजरौला थाना बस्ती जिला अमरोहा उ.प्र. उम्र 19 तथा 02 अन्य विधि विवादित किशोरों द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं.-183/2.26/2.26 धारा 137(2)/7.(2)/123 बीएनएस व 5(छ)6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ।
दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो. असलमबको पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, घटना में शामिल अभियुक्त के दो अन्य विधि विवादित किशोर साथियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया
रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो. असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद काँलोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम गजरौला थाना बस्ती जिला अमरोहा उ.प्र. उम्र 19 वर्ष ।
घटना में शामिल 02 अन्य विधि विवादित किशोर
पुलिस टीम
1-व.उ.नि. प्रमोद शाह कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
2-म.उ.नि. तनुजा शर्मा
3-का. अरविन्द बर्थवाल
