भरूच में नए जिला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 2 लाख से अधिक युवाओं के सपने साकार होंगे

@ भरूच गुजरात :-

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को भरूच जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए 1248.57 करोड़ रुपए के 73 विकास कार्यों का शिलान्यास और 102 करोड़ रुपए के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण कर भरूच के नागरिकों को कुल अनुमानित 1350.68 करोड़ रुपए की 139 विकास परियोजनाओं की भेंट दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ऐसा सुदृढ़ आयोजन किया हैजिससे शिक्षास्वास्थ्यरोड नेटवर्ककृषि और उद्योग जैसे विकास के किसी भी कार्य के लिए धन की कभी कमी न हो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के डेवलपमेंट मिशन के माध्यम से इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर एक्सीलेंस तक और प्लेग्राउंड से लेकर प्लग एंड प्ल तक का समग्र विकास हो रहा हैतब शहरों और जिलों में जनप्रतिनिधियों की नए विकास कार्यों की भावनाओं और मांगों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार सदैव तत्पर है।

भरूच के झाड़ेश्वर स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर में स्वास्थ्य राज्य मंत्री और भरूच जिला प्रभारी मंत्री प्रफुलभाई पानशेरिया एवं जलापूर्ति राज्य मंत्री ईश्वरसिंह पटेल की विशेष उपस्थिति में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भरूच जिले में आज बड़ी लागत वाली जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ हैउससे नागरिकों के ईज ऑफ लिविंग यानी जीवन जीने की सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक के सभी क्षेत्रों में हुए ये कार्य भरूच के विकास में अहम साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने अतीत के विकट दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि 1960 में जब गुजरात एक अलग राज्य बना थातब संसाधनों की कमी थीदूरदूर तक विकास की संभावना दिखाई नहीं देती थी। लेकिन, 2001 से नरेन्द्र मोदी ने विकास की जो राजनीति शुरू कीउससे राज्य आज आत्मनिर्भर बन गया है। वर्ष 2001 में राज्य का बजट केवल 36,000 करोड़ रुपए थाजो आज बढ़कर लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है।

औद्योगिक हब के रूप में उभरे भरूच के विकास को और अधिक तेजी देने के साथ ही भरूच की एयर और रोड कनेक्टिविटी को बढ़ान के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि भरूचअंकलेश्वरदहेज और सायखा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को वैश्विक स्तर पर जोड़ने के लिए अंकलेश्वर में एयरपोर्ट डेवलपमेंट का काम शुरू किया गया है। अंकलेश्वरराजपीपला की 44 किमी लंबी सड़क को 760 करोड़ रुपए की लागत से हाईस्पीड कॉरिडोर में अपग्रेड करने का काम शुरू हो चुका है। इससे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। लॉजिस्टिक्स सुविधा के लिए भरूचदहेज रोड को एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे बनाने का काम भी जोरों से चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि कभी भरूच जिला पंचायत का बजट 300 करोड़ रुपए थाजबकि आज एक ही दिन में जिला पंचायत 309 करोड़ रुपए के कार्यों की भेंट दे रही है। विकास की राजनीति और जनहित के विजन का यह जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों को गति देने के उद्देश्य के साथ भरूच में नए जिला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जरिए लाख से अधिक युवाओं का सपना साकार होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2030 मे जब अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित होने जा रहे हैंतब ऐसे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रतिभाशाली नौजवानों को बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में ग्लोबल केमिकल हब के रूप में विख्यात भरूच जिले के जंबूसर में एक हजार एकड़ क्षेत्र में देश का पहला बल्क ड्रग्स पार्क आकार ले रहा है। भरूचनेत्रंगराजपारड़ी और जंबूसर में 50 करोड़ रुपए के खर्च से बनने वाला कॉमर्शियल शॉपिंग सेंटर सह रेस्ट हाउस स्थानीय व्यापार और आगंतुकों के लिए वरदान साबित होगा। मां नर्मदा की परिक्रमा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरूच और झगड़िया में अलगअलग स्थानों पर विश्राम हॉल के निर्माण से श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा करना और भी आरामदायक बन जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भरूच को ग्रोथ हब के रूप में सूरत इकोनॉमिक रीजन हब में शामिल किया है और इसके रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हाल ही में 1185 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकास की गति के डबल होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने सभी लोगों से ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ का संकल्प साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।

भरूच के सांसद मनसुखभाई वसावा ने भरूच जिले में अवैध रेत खनन को रोककर भूमाफियों के खिलाफ सरकार द्वारा की गई कठोर कार्रवाई की प्रशंसा की और कहा कि इस कार्रवाई के दौरान वसूली गई जुर्माने की राशि से भरूच जिले के विकास कार्यों में आर्थिक सहयोग मिल रहा हैजिसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। इसके साथ हीभरूच जिले की आंतरिक सड़कों और हाईवे का काम भी बहुत सटीकता और तेजी से हो रहा है। इस इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा के कारण जिले के औद्योगिक क्षेत्रो के विकास और विस्तार को गति मिली है।

गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री और भरूच जिला के प्रभारी मंत्री प्रफुलभाई पानशेरिया ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अविरत विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की असली परिभाषा गुजरात में शुरू की थीजिसे आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में ग्राम पंचायत के सरपंच से लेकर सांसद तक सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि आगे बढ़ाकर जिले के विकास में योगदान दे रहे हैं।

पानशेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के जरिए दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम और बहुजन हितायबहुजन सुखाय का नारा दिया हैजिसे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सही मायनों में चरितार्थ कर रहे हैं। सरकार हमेशा अंत्योदय के हित में काम कर रही है और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है कि प्रत्येक योजना का लाभ असली लाभार्थी तक पहुंचे।

जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्रसिंह वांसदिया ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की रूपरेखा दी और जिले में हो रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के करकमलों से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता वितरित की गई।

कार्यक्रम में जलापूर्ति और जल संसाधान राज्य मंत्री ईश्वरसिंह पटेलविधायक सर्व रमेशभाई मिस्त्रीअरुणसिंह राणारितेशभाई वसावानगर पालिका अध्यक्ष विभूतिबा यादवजिला कलेक्टर गौरांग मकवाणाजिला विकास अधिकारी योगेश कापसेसड़क एवं भवन विभाग के मुख्य अभियंता सी.पीपटेलजिले के अग्रणी प्रकाशभाई मोदीपूर्व सांसद भरतसिंह परमारपूर्व विधायक दुष्यंतभाई पटेल मारुतिसिंह अटोदरियाजिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जिले के नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...