दून पुलिस की दो टूक बात, दूसरों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा

@ देहरादून उत्तराखंड :-

19 मार्च 2026 को डी.एल. रोड पर इनोवा वाहन को खतरनाक ढंग से सड़क पर दौड़ाकर 01 व्यक्ति की मृत्यु कारित करने तथा 02 लोगो को गंभीर रूप से घायल करते हुए कई अन्य वाहनो को क्षतिग्रस्त करने वाले इनोवा वाहन चालक अभियुक्त गुनीत सिंह को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था, जिसके विरुद्ध घटना में मृतक व्यक्ति रोहित फिलिप के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर पर कोतवाली डालनवाला में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मु.अ.सं.- 47/2026 धारा- 105,125(B),281,324(6) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे 20 मार्च 2026 की प्रातः अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां अभियुक्त द्वारा जानबूझकर किये गए उक्त कृत्य के लिए पुलिस द्वारा मा. न्यायालय के समक्ष अभियुक्त के विरुद्ध मजबूत पैरवी करते हुए न्यायालय से उसका न्यायिक रिमांड स्वीकृत करवाते हुए उसे जेल भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

गुनीत सिंह पुत्र विरेन्द्र पाल सिंह निवासी 4/6 इन्दर रोड, थाना डालनवाला, उम्र 43 वर्ष

घटना में प्रयुक्त वाहन :-

इनोवा कार संख्या- UK07DF1795 रंग सफेद

पुलिस टीम

1- उ.नि. विक्की टम्टा, चौकी प्रभारी करनपुर
2- उ.नि. जयपाल सिंह
3- का. प्रवीन भण्डारी
4- का. प्रेम सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...