तापी जिले को ₹1600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

@ गांधीनगर गुजरात :-

30 मार्च 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर से वर्चुअल माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों तथा तापी जिले के विकास के लिए अनुमानित 1600 करोड़ रुपए की उकाई जलाशय आधारित सोनगढ, उच्छल, नीझर उद्वहन सिंचाई योजना तथा बोरीसावर योजना का ई-लोकार्पण व ई-शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा सेचुरेशन एप्रोच पर बल दिया है। प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान वनबंधु कल्याण योजना के जरिये आदिजाति क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार ने आदिवासी समुदाय के शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कनेक्टिविटी के लिए भी परिणामोन्मुखी कार्य किए हैं।

पटेल ने जोड़ा कि पानी विकास का मुख्य आधार है। आज इंजीनियरिंग कौशल से हम उकाई बांध का पानी पहाड़ी क्षेत्रों में पहुँचा रहे हैं। सोनगढ, उच्छल तथा नीझर उद्वहन सिंचाई योजना और बोरीसावर उद्वहन सिंचाई योजना से हजारों किसानों को बारहों महीने पानी मिलेगा तथा उनकी खेती समृद्ध होगी।

उच्छल तहसील के बाबरघाट में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के आदिजाति विकास मंत्री तथा तापी जिला प्रभारी नरेशभाई पटेल ने कहा कि तापी मैया दक्षिण गुजरात के लिए जीवनदायिनी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उकेरे गए विकास के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने जोड़ा कि जन कल्याण तथा ढाँचागत सुविधाओं के निर्माण द्वारा राज्य सरकार सुदूरवर्ती नागरिकों तक सुख-सुविधाएँ पहुँचाने को कटिबद्ध है।

उन्होंने किसानों को दोनों उद्वहन सिंचाई योजनाओं का लाभ लेने के साथ ड्रिप इरीगेशन पर मिलने वाली सब्सिडी का भी लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जल संसाधन तथा जलापूर्ति राज्य मंत्री ईश्वरसिंह पटेल ने गुजरात के सुचारु जल प्रबंधन का विवरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के करकमलों से लोकार्पित 962.12 करोड़ रुपए की उकाई जलाशय योजना आधारित सोनगढ, उच्छ, नीझर उद्वहन सिंचाई योजना से सोनगढ, उच्छल, नीझर तथा कुकरमुंडा के 136 गाँवों की 28 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही; 651.37 करोड़ रुपए की लागत से साकार हो रही बोरीसावर योजना द्वारा सोनगढ एवं व्यारा तहसीलों के 29 गाँवों की 8 हेक्टेयर से अधिक भूमि भी सिंचाई सुविधा से सज्ज होगी।

खेल, उद्योग तथा पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. जयरामभाई गामित ने भी आदिवासी क्षेत्र तथा आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के कामकाज की प्रशंसा की।कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने दो उद्घाटित बहुमूल्य योजनाओं तथा किसानों की समृद्धि की झाँकी दर्शाने वाली लघु फिल्म देखी।

इस अवसर पर उच्छल तहसील के बाबरघाट में मंत्रियों सर्व नरेशभाई पटेल, ईश्वरसिंह पटेल तथा जयरामभाई गामित ने कार्यक्रम स्थल पर तापी मैया के नीर का स्वागत-सत्कार किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जालमसिंह वसावा, जिले के अग्रणी सूरजभाई वसावा, जल संसाधन विभाग के सचिव पी. सी. व्यास, जिला कलेक्टर डॉ. विपिन गर्ग, विधायक मोहनभाई कोंकणी सहित उच्चाधिकारी, पदाधिकारी, अग्रणी, आमंत्रित, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन-किसान उपस्थित रहे।

3 thoughts on “तापी जिले को ₹1600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

  1. FLY88 là nhà cái cá cược trực tuyến uy tín hàng đầu châu Á, cung cấp đầy đủ các sản phẩm giải trí từ thể thao, ca.si.no đến bắn cá và nổ hũ. Với hệ thống bảo mật hiện đại cùng giao diện thân thiện, FLY88 COM cam kết mang đến trải nghiệm an toàn, minh bạch và công bằng cho người chơi tại Việt Nam. Đăng ký FLY88 ngay hôm nay để nhận thưởng chào mừng và bắt đầu thắng lớn!

  2. Trải nghiệm cá cược đỉnh cao tại QQ88 với kho game đa dạng từ slot, live casino đến thể thao. Giao diện tối ưu, bảo mật cao, hỗ trợ 24/7, tham gia ngay nhận ưu đãi 88K cực hấp dẫn.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...