CBI का दिल्ली नगर निगम (MCD) के शाहदरा नॉर्थ जोन में बड़ा एक्शन

@ नई दिल्ली :-

राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के शाहदरा नॉर्थ जोन में लगातार दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के मामले में अहम गिरफ्तारी की है।
CBI की टीम ने भवन विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) शुभम रावत और एक बेलदार गिरिराज बेसला को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी किसी काम के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे, जिसके बाद शिकायत मिलने पर CBI ने ट्रैप लगाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।सूत्रों के अनुसार, CBI की टीम पिछले काफी समय से इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए थी।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
इस पूरे मामले में यह भी सामने आ रहा है कि भ्रष्टाचार का दायरा सिर्फ निचले स्तर तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसमें कई अन्य अधिकारी और स्थानीय स्तर के कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल हो सकते हैं। जांच एजेंसी इस एंगल से भी जांच कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई संभव है।
गौरतलब है कि ” प्रजा  टुडे ” पहले ही एमसीडी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित करता रहा है और अधिकारियों पर कार्रवाई की आशंका जताई थी। अब यह कार्रवाई उसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। साथ ही यह भी उल्लेखनीय है कि “रिधि दर्पण” पहले भी एमसीडी से जुड़े कई भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा कर चुका है।
दिल्ली में हो रही इस कार्रवाई से साफ संकेत मिलते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां अब सख्त रुख अपनाए हुए हैं, और आने वाले समय में इस तरह की और भी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...