@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
13 अप्रैल 2026 को भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कला संकाय से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए परिसर के समीप के स्थानों का का भ्रमण किया गया । प्रभात फेरी का समापन वंदे मातरम गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य संयोजक डॉ. शिप्रा के साथ डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. अजय रावत, डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. सुमन कुकरेती, डॉ. वंदना ध्यानी, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. मानसी वत्स एवं अन्य प्राध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. एल. आर. राजवंशी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों के विषय में बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक महत्व को युवा पीढ़ी के बीच पुनर्जीवित करते हैं और देशभक्ति की भावना को प्रेरित करते हैं।
