राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद ने जैन को (एबी-ड्यूल) के रूप में मान्यता दी

@ नई दिल्ली :-

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) और जैन (मानित विश्वविद्यालय) ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद, जैन (मानित विश्वविद्यालय) को संस्था (एबी–ड्यूल) के रूप में मान्यता देगा।

यह मान्यता मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशिक्षण प्राप्‍त करने वाले विद्यार्थियों को योग्यता प्रदान करने, उनका मूल्यांकन करने और उन्हें प्रमाणित करने के लिए पात्र होगा। सीधे मान्यता प्रदान करने वाली संस्था उसके स्वामित्व वाले या पूर्णतः प्रबंधित परिसरों या प्रशिक्षण केंद्रों में उसके द्वारा अनुमोदित या अपनाई गई योग्यताओं के लिए इन छात्रों को यह सुविधा प्रदान करेगी।

समझौता हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता एनसीवीईटी अध्यक्ष और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) सचिव, श्रीमती देबाश्री मुखर्जी ने की। समारोह में एनसीवीईटी के कार्यकारी सदस्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार गाबा और एनसीवीईटी के मान्यता प्रभाग के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम सिंह भाटी भी उपस्थित थे।

एनसीवीईटी ने जैन (मानित विश्वविद्यालय) द्वारा प्रस्तुत  एआई के साथ वित्तीय डेटा विश्लेषण’ नामक योग्यता को मंजूरी दे दी है । एनसीवीईटी भविष्य के लिए तैयार कौशलों के मानकीकरण और मान्यता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह मान्‍यता प्रदान करने वाली संस्थाओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के उच्च स्तरों के अनुरूप नवीन योग्यताएं विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसका उद्देश्य डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए भारत के कार्यबल को मजबूती प्रदान करना है। जैन (मानित विश्वविद्यालय) एनएसक्यूएफ के उच्च स्तरों के अनुरूप और अधिक योग्यताएं विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...