यूनियन बैंक इम्पलाइज यूनियन, उत्तराखंड का छठा त्रैवार्षिक अधिवेशन देहरादून के सिद्धार्थ होटल में संपन्न हुआ

@ सतीश डबराल देहरादून उत्तराखंड :-

रविवार को यूनियन बैंक इम्पलाइज यूनियन, उत्तराखंड का छठा त्रैवार्षिक अधिवेशन देहरादून के प्रिंस चौक स्थित सिद्धार्थ होटल में बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक श्यामबीर सिंह ने की व उद्घाटन नेशनल कांफिडरेशन आँफ बैंक इंपलाइज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर बाला ने की। बैठक में आल इंडिया यूनियन बैंक स्टाफ फेडरेशन के संरक्षक एस डी मिश्रा , अध्यक्ष प्रेम कुमार , महामंत्री राकेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अनिल सिंह समेत कानपुर क्षेत्र के महामंत्री बृजेन्द्र पांडेय, मेरठ क्षेत्र के महामंत्री राजेश गुप्ता , उत्तर प्रदेश एन सी बीई के अध्यक्ष वाई के शर्मा ,उत्तराखंड एन सी बीई के महामंत्री कुलदीप बवेजा ने वर्तमान समय में बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे बदलाव, लिपिकिय संवर्ग में भर्तियों के न होने से शाखा स्तर पर हो रही परेशानियों व इसमें यूनियन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
अधिवेशन के द्वितिय सत्र में संगठन की नव कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें श्यामबीर सिंह , के सी ध्यानी को सलाहकार समिति में रखा गया। टी पी शर्मा को संरक्षक, रोहित वर्मा को अध्यक्ष, सतीश डबराल को महामंत्री व महेंद्र असवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त यशबीर चौहान को उपाध्यक्ष, नवीन कुमार को सयुंक्त महामंत्री, पंकज पंत व कुशाग्र जोशी को संगठन मंत्री व रिचा खुराना व मोनिका रावत को उप महामंत्री के लिए मनोनीत किया गया।
नव निर्वाचित महामंत्री ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया व सीघ्र नई कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर कार्यकारिणी के विस्तार के साथ हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने का आश्वासन दिया ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके व कर्मचारियों की समस्याओं का सही समय पर सही तरीके से निदान की कोशिश की जा सके।

One thought on “यूनियन बैंक इम्पलाइज यूनियन, उत्तराखंड का छठा त्रैवार्षिक अधिवेशन देहरादून के सिद्धार्थ होटल में संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...