वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 01 वाहन चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

@ देहरादून उत्तराखंड :-

17 अप्रैल 2026 को दीपिका रयाल निवासी गली न. 01 खैरीखुर्द रायवाला द्वारा कोतवाली रायवाला पर तहरीर देकर अवगत कराया कि 16 अप्रैल 2026 को उनकी स्कूटी एक्टिवा संख्या UK14N- 6395 को किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के बाहर से चोरी कर लिया गया है । तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर मु.अ.स. 53/2026 धारा 303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये । निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की, प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप 27 अप्रैल 2026 को नेपाली फार्म रायवाला के पास चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रोहित गर्ग पुत्र स्व. मदन लाल गर्ग निवासी सुभाषनगर निकट पानी की टंकी थाना बुरिया चौकी गेट जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र 34 वर्ष को घटना में चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा संख्या UK14N- 6395 के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया कि वादिनी दीपिका रयाल के बगल में उसका ससुराल है। पूर्व में एक बार उसके बच्चे के वादिनी के घर में चले जाने पर वादिनी की सास द्वारा उसके बच्चे को डांट कर भगा देने को लेकर रंजिश रखते हुये उन्हें सबक सिखाने के लिये वादिनी की स्कूटी एक्टिवा संख्या UK14N- 6395 को 16 अप्रैल 2026 को उसके घर के आंगन में रखी चाबी की मदद से स्कूटी स्टार्ट कर चोरी कर ले जाना बताया।

माल बरामदगी-

चोरी गई स्कूटी एक्टिवा, संख्या UK14N- 6395,

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त-

रोहित गर्ग पुत्र स्व. मदन लाल गर्ग निवासी सुभाषनगर निकट पानी की टंकी थाना बुरिया चौकी गेट जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र 34 वर्ष

पुलिस टीम-

1- अ.उ.नि. अरुण कुमार
2- का. अमित सैनी
3- का. अनिरुद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...