जनजातीय विकास विभाग की टीम ने पूर्वोत्तर राज्यों के जनजातीय संस्कृति को जाना

@ शिमला हिमाचल :-

अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा के नेतृत्व में जनजातीय विकास विभाग की एक टीम ने 25 से 29 अप्रैल, 2026 तक आयोजित एक्सचेंज विज़िट के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय में जनजातीय अनुसंधान संस्थान और जनजातीय विभाग की कार्यशैली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस टीम ने 27 अप्रैल, 2026 को शिलांग में कला और संस्कृति के प्रधान सचिव (स्वतन्त्र प्रभार जनजातीय मामले) फ्रेडरिक खारकोंगोर तथा अन्य अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में भाग लिया। इसके अतिरिक्त, दिसपुर मंे असम की जनजातीय मामलों की अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वीटी चांगसन और अन्य अधिकारियों के साथ भी आयोजित बैठक में विचारांे का आदान-प्रदान किया गया।
आंेकार चंद शर्मा ने कहा कि इस यात्रा में जनजातीय अनुसंधान नीति निर्धारण और समुदायों द्वारा विकास कार्यों एवं योजनाओं के नॉर्थ ईस्टर्न राज्यों के सफल मॉड्ल्स की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अनुसंधान आधारित नीतियों के माध्यम से समृद्ध जनजातीय संस्कृति के संवर्धन के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...