महाविद्यालय जयहरीखाल के अंग्रेजी विभाग के “लिटरेरी क्लब” अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जहरीखाल में अंग्रेजी विभाग के विभागीय परिषद के तत्वाधान में “लिटरेरी क्लब” अंतर्गत 30 अप्रैल 2026 को संगोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर एल.आर. राजवंशी के मार्गदर्शन और विभाग प्रभारी डॉ मानसी वत्स के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंग्रेज अंग्रेजी विभाग की प्रभारी डॉ मानसी वत्स द्वारा किया गया । उन्होंने “ईको फेमिनिज्म एंड इट्स रेलीवेंस” विषय पर व्याख्यान दिया तथा प्री इंडिपेंडेंस एंड पोस्ट इंडिपेंडेंस लेखिकाओं एवं नारीवादियों की जीवनी और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग लिया तथा इस दौरान डॉ ध्यानी , डॉ अर्चना नौटियाल, डॉ वसीम अहमद डॉक्टर सुमन कुकरेती ने भी “ईको फेमिनिज्म”और इससे संबंधित पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए, तत्पश्चात पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता, कविता लेखन, और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, यशोदा ने द्वितीय और संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में मीनाक्षी प्रथम, मेघा द्वितीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम दीया, खुशी द्वितीय तथा मांनशी तृतीय स्थान पर रहीं।

उक्त प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में कला संकाय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ती के दौरान अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ मानसी वत्स ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में अपनी पूर्ण भागेदारी एंव अपनी कलायों को प्रदर्शन करने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...