@ देहरादून उत्तराखंड :-
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तथा वांछित/फरार अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में 01 मई 2026 को वादी लाल मोहम्मद पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम शारदा नगर सुहेला टापर पुरवा पो. चकई, थाना शारदा, जिला लखीमपुर, उ.प्र. द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी कि उनके दामाद आरिफ अली पुत्र वारिश अली ने उनकी पुत्री शाहीन बानो जिसकी शादी को वर्ष 2025 मे हुई थी को दहेज के लिए प्रताडित कर चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी है। सूचना के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु.अ.सं.-49/26 धारा- 80(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप 03 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर फरार/वांछित अभियुक्त आरिफ अली को सेलाकुई बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह दिहाडी मजदूरी का कार्य करता है तथा वर्ष 2025 मे उसका विवाह शाहिन बानो पुत्री लाल मोहम्मद निवासी ग्राम शारदा नगर सुहेला टापर पुरवा पो. चकई थाना शारदा जिला लखीमपुर उ.प्र. के साथ हुआ था। विवाह में उसके ससुराल वालो ने न तो उसे दहेज दिया था और न ही शादी में उसकी किसी प्रकार की सहायता की थी।
एक माह पूर्व अभियुक्त अपनी पत्नी के साथ काम के लिये सेलाकुई आया था तथा जमनपुर मे किराये का कमरा लेकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। अभियुक्त सेलाकुई में दिहाडी मजदूरी तथा उसकी पत्नी डिक्सन कम्पनी मे काम करने लगी। इस दौरान अभियुक्त का अक्सर दहेज में मोटर साइकिल नही देने को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था तथा उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से भी बात करती है। घटना के दिन इसी बात को लेकर दोनो के बीच झगडा हो गया तथा मृतका द्वारा अभियुक्त को लात मारने पर अभियुक्त द्वारा चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा अपने रिश्तेदारों व आस-पास के लोगों को तबियत खराब होने के कारण उसकी पत्नी की मृत्यू होना बताया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1-आरिफ अली पुत्र वारिश अली उम्र 21 वर्ष निवासी रडा बाजार, चौकी पडरिया तहसील गोला थाना भीरा जिला लखीमपुर खीरी उ.प्र.
पुलिस टीम
1- अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी सहसपुर
2- उ.नि. लोकपाल परमार थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई
3- उ.नि. सुमेर सिंह
4- का. सोहन
5- का. फरमान
