दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आग से बचाव, ठग और नकली नोट गिरोह किया गिरफ्तार

@ नई दिल्ली :-

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर कई अहम कार्रवाइयाँ की हैं। पूर्वी दिल्ली के एक फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग के दौरान सात लोग अंदर फंस गए थे। मौके पर पहुंची श्रीनिवासपुरी पुलिस चौकी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस साहसिक कार्य की लोगों ने सराहना की है।

वहीं पश्चिमी दिल्ली पुलिस द्वारा “विमुक्त” अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पार्कों को अपराध और नशा मुक्त बनाना है। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार गश्त, जागरूकता कार्यक्रम और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख रही है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

शाहदरा जिले की पुलिस टीम ने एक ऐसे गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है, जो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर लोगों को फोन करता था। आरोपी मीटर अपडेट करने के नाम पर लोगों के मोबाइल फोन हैक कर उनसे ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।

इसके अलावा आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस ने नकली नोटों का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक द्वारा रिजेक्ट किए गए तीन लाख रुपये के नोट मात्र पचास हजार रुपये में दिलाने का लालच देकर लोगों को नकली नोट थमा देते थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...