डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने गिरफ्तार किया

@ देहरादून उत्तराखंड :-

25 मई 2026 को कोतवाली प्रेम नगर पर वादी नवीन कुमार द्वारा सूचना दी गई कि वह न्यू स्मिथ नगर में पार्सल डिलीवरी करने गया था, वहां पर सुमित लोधी नाम के व्यक्ति द्वारा पार्सल को गलत बताकर लेने से इनकार कर दिया और उसे वापस ले जाने को कहा। वादी द्वारा पार्सल वापस ले जाने से इनकार करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर धारा: 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेम नगर पर टीम गठित कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। घटना के बाद से ही अभियुक्त अपने घर से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर के माध्यम से भी अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर 25 मई  26 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुमित लोधी को मोहनपुर चाय बागान से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास बद्रीपुर से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

1- सुमित लोधी पुत्र सुभाष लोधी निवासी न्यू कॉलोनी स्मिथ नगर, प्रेम नगर, उम्र- 30 वर्ष

बरामदगी: घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार

पुलिस टीम:

1- उ.नि. प्रद्युमन सिंह नेगी
2- कांस्टेबल रोबिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...