राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को जीतने पर बधाई दी

@ नई दिल्ली :-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ चैंपियनशिप 2026 जीतने पर बधाई दी है। भारत ने गोवा के मडगांव में खेले गए फाइनल में मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम की यह सफलता देशभर की युवा खिलाड़ियों को आत्मविश्वास और साहस के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि यह उपलब्धि भारत में महिला फुटबॉल की बढ़ती ताकत को दर्शाती है और देश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भारतीय महिला फुटबॉल टीम को रिकॉर्ड छठी बार सैफ चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से देश भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। सिंह ने सभी खिलाड़ियों को निरंतर सफलता और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय फुटबॉल के लिए गर्व का क्षण बताया।

One thought on “राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को जीतने पर बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...