गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अमित शाह

@ नई दिल्ली :-

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण के 12 वर्षों में करोड़ों नागरिकों को अन्न योजना, PM आवास, जन-धन, मुद्रा लोन, PM स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने #12YearsOfGaribKalyan में अन्न योजना, PM आवास, जन-धन, मुद्रा लोन, PM स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है। बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिए देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव का निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...