मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

@ देहरादून उत्तराखंड :-

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा 16 जुलाई 2026 की देर रात्रि रायवाला क्षेत्रान्तर्गत खाण्ड गांव के पास स्थित सर्विस मार्ग पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त शिवा तोमर को 02 लाख रू से अधिक मूल्य की 7.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर मु.अ.सं.: 125/26 धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

शिवा तोमर पुत्र रोहन लाल निवासी पावन धाम चौक प्लाट न. 02 भुपतवाला, जिला हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष

बरामदगी:-

7.30 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य 02 लाख 10 हज़ार रू)

पुलिस टीम:-

1- उ.नि. योगेश चन्द खुमरियाल
2- हे.का. चन्द्रशेखर
3- हे.का. अरुण शर्मा
4- का. अमित सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...